रेलगाड़ी में जन्में बच्चे का नाम रखा 'लालू'
सोनपुर रेल मंडल के जन संपर्क पदाधिकारी बी़ राम ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि मंगलवार को 5651 गुवाहाटी-जम्मू एक्सप्रेस ट्रेन के स्लिपर कोच में गर्भवती गायत्री देवी अपने पति योगेन्द्र प्रसाद के साथ यात्रा कर रही थी। हाजीपुर से पहले देसरी रेलवे स्टेशन के समीप उन्हें प्रसव पीड़ा हुआ और उन्होंने रेलगाड़ी में ही एक बच्चे को जन्म दिया।
इसके बाद देसरी रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेन को रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन को देसरी स्टेशन पर 15 मिनट तक रोके रखा गया था। गायत्री को देसरी के ही डॉ़ अवधेश कुमार की निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
ट्रेन में जन्म लेने वाले बच्चे का नाम पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद के नाम पर 'लालू' रखा गया। दंपति का कहना है कि रेल में बच्चे का जन्म हुआ है इसलिए इससे अच्छा कोई और नाम हो ही नहीं सकता।
रेलवे के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक गायत्री पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से सारण जा रही थी। ज्ञात हो कि लालू प्रसाद सारण संसदीय क्षेत्र से ही सांसद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications