चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग के 2 छात्रों को स्वाइन फ्लू
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सेक्टर 12 स्थित पीईसी को कुछ दिन पहले ही स्वाइन फ्लू के खतरों को देखते हुए एक सप्ताह के लिए बंद किया गया था। एक सप्ताह के बाद बुधवार को कॉलेज खुला। इससे पहले कॉलेज के छह छात्रों में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी।
चंडीगढ़ के स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी एच.सी.गर्ग ने कहा, "छात्रों की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है।" उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों को विशेष निगरानी में रखा जा रहा है।
राज्य में जून से अब तक स्वाइन फ्लू के 500 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें 125 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें 60 छात्र भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications