त्रिपुरा में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या
पश्चिमी त्रिपुरा के जिला पुलिस प्रमुख के. वी. श्रीजेश ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, "त्रिपुरा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष की उसके आवास पर कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।"
अधिकारी ने कहा, "सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार की आधी रात को मंटू दास के घर पर हमला कर दिया और उन पर गोलियां चलाईं। घटना में उनका एक मित्र भी घायल हो गया। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।"
उन्होंने कहा, "मंटू दास के भाई द्वारा दर्ज कराई गई एक प्राथमिकी (एफआईआर) के आधार पर पीड़ित की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।"
पुलिस ने घटनास्थल से एक रिवाल्वर भी बरामद की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications