शाकाहारी पकवानों की खुशबू से महका व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, 25 नवंबर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस में मंगलवार रात का राजकीय भोज न सिर्फ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बल्कि 300 से अधिक मेहमानों के लिए भी खास रहा। इस मौके पर जो लजीज शाकाहारी पकवानों की खुशबू से व्हाइट हाउस महक उठा।

मनमोहन सिंह के सम्मान में आयोजित इस भोज में आलू से बने कई व्यंजन, पकवानों की फेहरिस्त में खास रहे। सलाद और टमाटर की चटनी, मटर, नारियल और बासमती चावल, व्हाइट हाउस के बगीचे की ताजा अरूगुला पत्तियों ने भी ओबामा के इस भोज की रौनक बढ़ाई।

भोज में पकवानों के अलावा कई तरह की वाइन मेहमानों को परोसी गईं। व्हाइट हाउस गार्डेन में ए.आर.रहमान और जेनिफर हडसन का संगीत भी व्यंजनों को और लजीज बना गया।

वैसे, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में आयोजित इस रात्रिभोज में शिरकत करने वाले मेहमानों की तादाद सैकड़ों में थी लेकिन इनमें से कुछ ही थे जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा के साथ बैठने का मौका मिला।

प्रथम महिला मिशेल की टेबल पर मनमोहन सिंह, उनकी पुत्रियों अमृत सिंह व उपिंदर सिंह, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन और उनकी पत्नी एमा रॉथ्सचाइल्ड, पूर्व विदेश मंत्री कोलिन पावेल एवं उनकी पत्नी अल्मा पावेल और रिपब्लिकन हॉवर्ड बर्मन व उनकी पत्नी जेनिस बर्मन ने लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया।

वहीं प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर, सीनेटर जॉन कैरी, भारत में अमेरिकी राजदूत टिमोथी रोमर, इंदिरा नूयी, नैंसी पेलोसी और हॉलीवुड की हस्तियां डेविड गेफेन एवं जेरेमी लिंगवाल ने ओबामा के साथ बैठकर भोजन किया।

इस भोज में उप राष्ट्रपति जो बिडेन, रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स, विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और लुइजियाना के गवर्नर बॉबी जिंदल ने भी शिरकत की। भारतीय उद्योगपति रतन टाटा, मुकेश अंबानी और सुनील भारती मित्तल भी इस भोज में मौजूद रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+