शौचालय में गड़बड़ी की वजह से मुंबई में उतारना पड़ा विमान
हांगकांग स्थित इस एयरलाइंस के विमान ए330 और ए340 के शौचालयों में पिछले 11 दिनों में हवा में तीन बार गड़बड़ी आ चुकी है। इस कारण एक उड़ान की दिशा बदलनी पड़ी जबकि दो अन्य उड़ानों में यात्रियों की संख्या कम करनी पड़ी।
रियाद से हांगकांग के लिए उड़ान भरने वाले 278 यात्रियों से भरे एक विमान को 17 नवंबर को उस वक्त मुंबई में उतारना पड़ा जब उड़ानकर्मियों ने पाया कि विमान के 10 शौचालयों में से एक भी शौचालय काम नहीं कर रहा है।
विमान को मुंबई में उतारने की वजह से उसके हांगकांग पहुंचने में 18 घंटे की देरी हो गई थी। वैसे आठ घंटे के अंदर रियाद से हांगकांग तक की यात्रा पूरी कर ली जाती है।
दो अन्य उड़ानों, रोम से नौ नवंबर और दुबई से 19 नवंबर की उड़ानों में जब उड़ानकर्मियों ने देखा कि विमानों के एक ओर के शौचालय जाम हैं तो उन्हें यात्रियों की संख्या कम करनी पड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications