शिक्षिका की पिटाई से छात्रा की उंगलियां टूटी

सोमवार को शहर के महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा भारती अरोड़ा को अंग्रेजी की शिक्षिका ने डस्टर से ऐसा पीटा कि उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। फिरोजाबाद के दक्षिणी थाना-प्रभारी ए.के.मिश्रा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि जिला अस्पताल में पीड़ित छात्रा का उपचार कराया जा रहा है। उसके दाहिने हाथ की उंगलियों पर गंभीर चोटें आई हैं।

मिश्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल वह फरार है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का आरोप है कि वह कक्षा में अंग्रेजी की नोट बुक लाना भूल गई थी। इससे नाराज शिक्षिका ने उसके बाल खींचकर डस्टर से उंगलियों पर जोर-जोर से मारा। इससे उसका पूरा हाथ काला पड़ गया।

घटना से नाराज बच्ची के परिजनों ने मंगलवार को शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+