लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट लोकसभा में पेश
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आपात बैठक में लिब्रहान आयोग की जांच रिपोर्ट संसद में पेश किए जाने का फैसला लिया गया था। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को लिब्रहान आयोग की जांच रिपोर्ट मीडिया में लीक होने के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चलने दी थी और सरकार से यह रिपोर्ट संसद में रखने की मांग की थी।
लिब्रहान आयोग का गठन 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के मामले की जांच के लिए किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications