नेहरू के दौरे जैसा है मनमोहन सिंह की यात्रा : ओबामा
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वागत करते हुए ओबामा ने कहा, "ठीक 60 साल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में भारत के पहले प्रधानमंत्री का इसी तरह स्वागत किया था।"
ओबामा ने कहा, "हालांकि वे दशक भी चुनौतियों से विहीन नहीं थे, लेकिन उस पहली यात्रा की भावना आज भी हमारे साथ है। संभावनाओं की ठीक वही भावना, भविष्य की ठीक वही उम्मीद।"
ओबामा ने कहा, "तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी एस.ट्रमैन ने प्रधानमंत्री नेहरू से कहा था कि आजाद लोगों के एक महान देश के सम्मानित नेता का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications