छत्तीसगढ़ में तेंदुए का शव मिला
रायपुर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में पिछले हफ्ते एक गांव में कई बच्चों को घायल करने वाला तेंदुआ मृत पाया गया है। उसका शव सोमवार को महासमुंद जिले में एक तालाब में मिला।
वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राजधानी रायपुर से 75 किलोमीटर दूर महासमुंद जिले के मुरपर गांव के एक तालाब से तेंदुए का शव मिला।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पास के ही एक जंगल से तेंदुआ ने गांव में प्रवेश कर कई बच्चों को घायल कर दिला था और कई बकरियों को मार डाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications