हो सकती है तापमान में वृद्धि
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों ने मंगलवार को ठंडकभरी सुबह के बीच आंखें खोलीं। उस समय न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस था जबकि मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "मंगलवार सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से कुछ कम था। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद की जा रही है।"
अधिकारी ने कहा, "यद्यपि देश के दक्षिणी इलाके पर बनने वाले पश्चिमी विक्षोभों की वजह से अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं।"
सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications