मिश्रा आयोग की रिपोर्ट पर हंगामा, राज्यभा की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। दलितों और मुसलमानों के आरक्षण से संबद्ध रंगनाथ मिश्रा आयोग की रिपोर्ट संसद में पेश किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में हंगामा हुआ। इसकी वजह से सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी।
सदन की बैठक शुरू होते ही जनता दल युनाइटेड के अली अनवर अंसारी ने यह मसला उठाया। उन्होंने एक हिदी दैनिक दिखाया जिसमें कहा गया है कि आयोग की रिपोर्ट लीक हो चुकी है।
राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने यह कहकर सदन में व्यवस्था कायम करने की कोशिश की कि इस पर 12 बजे चर्चा की जा सकती है, लेकिन अली अनवर और दो-तीन अन्य सांसद अध्यक्ष के आसन की ओर बढ़ने लगे। इस पर सभापति ने सदन की बैठक 10 मिनट के लिए स्थगित करते हुए राजनीतिक दलों के नेताओं को अपने कक्ष में आने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications