ओबामा ने कहा अपरिहार्य है भारत (लीड-2)

अरुण कुमार और मनीष चंद

वाशिंगटन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का व्हाइट हाउस में मंगलवार को भव्य स्वागत किया और कहा कि भारत, अमेरिका का एक अपरिहार्य साझेदार हैं। मनमोहन सिंह के स्वागत में व्हाइट हाउस में लाल कालीन बिछाए गए। ओबामा के कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस में अब तक किसी विदेशी नेता का यह पहला सरकारी दौरा है।

कड़ी ठंड के कारण स्वागत समारोह व्हाइट हाउस के अंदर आयोजित किया गया। वहां मनमोहन सिंह और ओबामा ने ईस्ट रूम में छायाकारों और टेलीविजन कैमरों को पोज दिया। इस अवसर पर मैरीन बैंड ने दोनों देशों के राष्ट्रगीतों की धुनें बजाईं।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरुशरण कौर का स्वागत करते हुए ओबामा ने कहा, "प्रधानमंत्री महोदय, आप हमारे पहले सरकारी अतिथि हैं और यह उचित भी है कि आपको और भारत को यह मौका मिला है।"

ओबामा ने कहा, "आपका यह दौरा हमारे लिए सम्मान की बात है और ऐसे में मैं अमेरिकी जनता के साथ आपके कुशल नेतृत्व की सराहना करता हूं।"

प्रधानमंत्री के साथ गए प्रतिनिधियों में विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन, विदेश सचिव निरूपमा राव, अमेरिका में भारत की राजदूत मीरा शंकर और उद्योगपतियों में रतन टाटा, आईसीआईसीआई की चंदा कोचर और एचडीएफसी के दीपक पारिख शामिल हैं।

ओबामा ने कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए 21वीं सदी की निर्णायक साझेदारी निभाएंगे।

भारत को एक वैश्विक नेता करार देते हुए ओबामा ने कहा कि भारत, अमेरिका के लिए अपरिहार्य है और मनमोहन सिंह का वाशिंगटन दौरा दोनों देशों के बीच स्थायी रिश्ते को प्रदर्शित करता है।

ओबामा ने कहा, "मनमोहन सिंह का दौरा दोनों देशों के बीच स्थायी रिश्ते को जाहिर करता है। हमारी एक जैसी कहानी है। लोकतंत्र में दो साहसिक प्रयोग। दोनों देशों के संविधान 'हम' और 'जनता' जैसे शब्दों से शुरू होते हैं।"

ओबामा ने कहा कि दोनों देशों ने साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष का इतिहास रचा है। ओबामा ने कहा, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में हम अपने साझे मूल्यों में विश्वास रख सकते हैं। सभी मनुष्यों के हक और सम्मान के लिए खड़े हो सकते हैं और अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं।"

ओबामा ने कहा, "अमेरिका आज जिस भारत का स्वागत कर रहा है वह एशिया और पूरी दुनिया का एक नेता है। ये चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने के लिए हम साझेदारी के लिए तलब हुए हैं।"

इस अवसर पर मनमोहन सिंह ने ओबामा से कहा, "मैं और मेरी पत्नी आपके महान देश में आपके कार्यकाल के दौरान पहले सरकारी दौरे पर आकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।"

मनमोहन सिंह ने कहा, "राष्ट्रपति महोदय, हम द्विपक्षीय रिश्ते के प्रति आपकी निजी मजबूत प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+