पुलिस के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला
बुंदेलखण्ड के सागर सहित अन्य स्थानों से आए युवाओं ने बोर्ड आफिस चौराहे से कैंडल मार्च शुरू किया जो मुख्य मार्ग से होता हुआ प्रेस कांप्लेक्स पहुंचा। कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे भरत तिवारी ने कहा है कि नायक की हत्या के आरोपी खुले आम घूम रहे है और पुलिस उन्हें पकड़ने से कतरा रही है।
मालूम हो कि नायक की विधानसभा चुनाव के दौरान टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर हैं, जिन्होंने सोमवार को ही विधानसभा की सदस्यता ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications