बाबरी ढांचा ढहाने जाने के लिए नरसिंहराव जिम्मेदार : सुदर्शन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भोपाल स्थित कार्यालय में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में सुदर्शन ने कहा कि संघ की योजना शांतिपूर्वक कारसेवा करने की थी और उसकी कभी भी यह मंशा नहीं थी कि ढांचे को इस तरह ढहाया जाए। इसके बावजूद वहां जमा हुई भीड़ ने तमाम कोशिशों के बावजूद ढांचे को ढहा दिया। इसे ढहाने में सुरक्षा में लगे लोगों का भी हाथ था।
सुदर्शन ने महाराष्ट्र के एक कांग्रेसी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि उसने उन्हें बताया था कि राव खुद चाहते थे कि ढांचा ढहा दिया जाए। यही कारण है कि 6 दिसंबर 1992 को दिल्ली से कोई निर्देश नहीं मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications