लिब्रहान रिपोर्ट 12 बजे पेश होगी : बंसल
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। लिब्रहान आयोग की जांच रिपोर्ट मंगलवार को प्रश्नकाल के बाद दोपहर 12 बजे संसद में पेश की जाएगी।
यह घोषणा मंगलवार को संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की आपात बैठक के बाद लोकसभा में की।
वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आपात बैठक में लिब्रहान आयोग की जांच रिपोर्ट संसद में पेश किए जाने के मसले पर चर्चा हुई। लिब्रहान आयोग का गठन 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के मामले की जांच के लिए किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications