उल्फा के हमले के बारे में पहले ही सूचना मिल गई थी : चिदंबरम
चिदंबरम 22 नवंबर को नलबाड़ी जिले में हुए आतंकी विस्फोट पर राज्यसभा में बयान दे रहे थे। इस हमले में छह लोग मारे गए थे और 52 घायल हो गए थे।
चिदंबरम ने कहा, "पिछले कुछ हफ्तों के दौरान हमें खुफिया जानकारी मिली थी कि उल्फा नलबाड़ी और गुवाहाटी जिलों में बम विस्फोटों की साजिश रच रहा है। इसके बारे में असम सरकार को और राज्य की पुलिस को पूरी जानकारी मुहैया कराई गई।"
चिदंबरम ने राज्य सरकार की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि बम विस्फोट के सिलसिले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications