नक्सलियों ने विद्यालय भवन उड़ाया
औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अख्तर हुसैन ने मंगलवार को बताया कि बारा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के भवन को नक्सलियों द्वारा उड़ाए जाने की सूचना है। उन्होंने बताया कि सूचना के अनुसार विद्यालय का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी के मुताबिक देर रात करीब 20-30 की संख्या में आए नक्सलियों ने विस्फोटक लगाकर विद्यालय भवन को उड़ा दिया।
उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र बिहार और झारखंड की सीमा पर जंगलों से घिरा है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस की टीम भेजी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications