लिब्रहान रिपोर्ट मंगलवार को पेश होगी
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह बुलाई गई केंद्रीय मंत्रिमंडल की आपात बैठक में लिब्रहान आयोग की जांच रिपोर्ट संसद में पेश किए जाने के मसले पर चर्चा हुई।
सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट मंगलवार को ही पेश की जा सकती है।
लिब्रहान आयोग का गठन 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के मामले की जांच के लिए किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications