मण्डी में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान खोलने को केंद्र की मंजूरी
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि मण्डी में प्रशिक्षण संस्थान खोलने का मामला केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय से उठाया गया था और हाल ही में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई है जिसमें इस प्रस्ताव को सैद्घांतिक तौर पर स्वीकृति दी जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश में पंचायतों को वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा से जोड़ने के लिए 3़50 करोड़ का सेटेलाइट कम्यूनिकेशन प्रोजेक्ट पहले ही स्वीकृत हो चुका है।
ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं कार्यान्वित कर रहीं हैं जिसकी वजह से पंचायतों का कार्यक्षेत्र काफी अधिक बढ़ गया है। जनता को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिले, इसके लिए आज यह आवश्यक हो गया है कि पंचायती राज प्रतिनिधियों को उचित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे वे अपना कार्य अधिक दक्षता के साथ कर सकें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों के उचित प्रशिक्षण पर भी विशेष प्राथमिकता दे रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications