राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना 26 नवम्बर को

राज्य निर्वाचन आयुक्त ए.के. पाण्डे ने बताया कि मतगणना केन्द्रों में केन्द्र अथवा राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक एवं ऐसे व्यक्ति जिन्हें केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई है, निर्वाचन में किसी भी अभ्यर्थी के मतगणना अभिकर्ता नहीं हो सकेंगे।

वार्ड मेम्बर एवं अध्यक्ष चुनाव की मतगणना पृथक-पृथक कक्षों में की जाएगी। वार्ड मेम्बर के लिए प्रयोग की गई कन्ट्रोल यूनिट सफेद स्टीकर तथा अध्यक्ष वाली यूनिट पर गुलाबी रंग का स्टीकर लगाया गया है। वार्ड मेम्बर की मतगणना वाले एक कक्ष में एक से अधिक वार्ड की गणना की जा सकेगी लेकिन एक वार्ड की मतगणना पूरी होने के बाद ही अन्य वार्ड की गणना का कार्य शुरू किया जाएगा।

डाक मतपत्रों की गणना सर्वप्रथम की जाएगी। जिस कक्ष में वार्ड की मतगणना की जाएगी उसी में डाक मतपत्रों को गणना में पहले लिया जाएगा। मतगणना शुरू होने के समय प्रात: 8 बजे के पश्चात डाक मत पत्रों का कोई लिफाफा नहीं खोला जाएगा और उन्हें बिना खोले ही अस्वीकार कर दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+