राजस्थान में ऑनलाइन पारित होंगे बिल
निदेशक कोष एवं लेखा ने बताया कि योजना में कोष कार्यालयों के समस्त कार्य यथा बिल पारित करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया, पेंशन भुगतान आदि ऑनलाइन किया जाना प्रस्तावित है।
इस कार्य के लिए राष्ट्रीय सूचना केन्द्र, सचिवालय जयपुर के साथ एम.ओ.यू. पर प्रमुख शासन सचिव, वित्त सी.के. मैथ्यू के कक्ष में वित्त सचिव दीपक उप्रेती की उपस्थिति में निदेशक कोष एवं लेखा सुनीला अजमेरा व राज्य सूचना अधिकारी इन्दू गुप्ता ने हस्ताक्षर किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications