शाही रेलगाड़ी फरवरी तक शत-प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ चलेगी

राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आर.टी.डी.सी) और भारतीय रेल के संयुक्त उपक्रम के रूप में 'पैलेस ऑन व्हील्स' के सफल संचालन के बाद पर्यटकों की भारी मांग पर 'रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स' का संचालन पिछले जनवरी माह से 'पैलेस ऑन व्हील्स' के ही यात्रा रूट नई दिल्ली से जयपुर- सवाई माधोपुर- चित्तौड़गढ़- उदयपुर- जैसलमेर- जोधपुर- भरतपुर- आगरा पर प्रारंभ किया गया था। इसका प्रारम्भिक समय मार्केटिंग और प्रचार-प्रसार में ही बीता। व्यापक पब्लिसिटी के कारण इस साल के पर्यटन-सत्र की शुरूआत से ही इस नई शाही रेलगाड़ी की ओर पर्यटक आकर्षित हुए और इस वर्ष सत्र के प्रारंभ में लगभग 50-60 प्रतिशत क्षमता के साथ यह ट्रेन चलने लगी।

गत 22 नवम्बर को नई दिल्ली से राजस्थान और आगरा की यात्रा पर निकली इस शाही रेलगाड़ी में 69 यात्री सफर कर रहे हैं जिनमें 6 अमेरिकी यात्रियों के अलावा शेष सभी यात्री जापान के हैं और उनकी उम्र भी 60 वर्ष अथवा इससे भी अधिक है। 82 यात्रियों की क्षमता वाली इस ट्रेन मे कुछ यात्रियों ने सिंगल कूपे (कमरे) बुक करवा पूरी ट्रेन को उसकी शत- प्रतिशत क्षमता के अनुरूप बुक करवाया है।

नई दिल्ली में आर.टी.डी.सी. के महाप्रबंधक प्रमोद शर्मा के अनुसार 'रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स' के अगले फेरो की भी शत-प्रतिशत बुकिंग हो गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष छह, बीस और सत्ताइस दिसम्बर और अगले वर्ष सत्रह जनवरी, चौबीस जनवरी, सात फरवरी और चौदह फरवरी 2010 तक यह शाही रेलगाड़ी अपने सभी 41 केबिन्स में शत-प्रतिशत 82 यात्रियों की क्षमता के अनुरूप चलेगी।

शर्मा ने बताया के अगले पर्यटन- सत्र में इसके और भी अधिक सफलता के साथ संचालित होने की उम्मीद है चूंकि अगले वर्ष इसके यात्रा रूट में खजुराहो और वाराणसी को भी जोड़ा जा रहा है। अगले वर्ष सितम्बर से यह शाही रेलगाड़ी पर्यटकों को पांच दिन राजस्थान में जोधपुर- चित्तौडगढ़- उदयपुर- सवाई माधोपुर- जयपुर और एक दिन मध्य प्रदेश में खजुराहो और दो दिन उत्तर प्रदेश में वाराणासी और आगरा की यात्रा करवाएगी।

'ऑफ सीजन में गोल्डन ट्राईएंगल'

इसी प्रकार रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स ऑफ सीजन में अगले वर्ष अप्रेल से और अगस्त माह तक 'गोल्डन ट्राई एंगल' के रूप में विश्व प्रसिद्घ दिल्ली- जयपुर- भरतपुर- फतेहपुर सिकरी और आगरा रूट पर चलेगी।

इस शाही रेलगाड़ी के यात्रियों को ऑफ सीजन और अगले वर्ष सितम्बर में इसके किराये 590 अमेरिकन डॉलर प्रतियात्री प्रति रात्रि में 25 प्रतिशत की विशेष रियायत प्रदान की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+