ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समर्थन नहीं : मनमोहन

वाशिंगटन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि ईरान की परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा का भारत समर्थन नहीं करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान के साथ बिना शर्त बातचीत के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रयास का सकारात्मक परिणाम होगा।

अमेरिका के अग्रणी थिंक टैंक कौंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन्स (सीएफआर) में सोमवार को सिंह ने कहा, "जहां तक ईरान की परमाणु हथियार महत्वाकांक्षा का सवाल है, मैं पहले भी कई मौकों पर स्पष्ट कर चुका हूं कि हम ईरान के ऐसे इरादों का समर्थन नहीं करते।"

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर करने वाले देश के नाते ईरान को परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग का अधिकार है।

सिंह ने कहा कि एनपीटी के सदस्य के नाते ईरान को अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए और परमाणु हथियारों के निमार्ण का प्रयास नहीं करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि ईरान पर सुरक्षा परिषद के किसी भी प्रतिबंध को भारत मानेगा। उन्होंने संकेत दिया कि भारत ईरान के साथ शांतिपूर्ण वार्ता के पक्ष में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+