अमेरिका के लिए अपरिहार्य है भारत : ओबामा
भारत को एक वैश्विक नेता करार देते हुए ओबामा ने कहा कि भारत, अमेरिका के लिए अपरिहार्य है और मनमोहन सिंह का वाशिंगटन दौरा दोनों देशों के बीच स्थायी रिश्ते को प्रदर्शित करता है।
व्हाइट हाउस में मंगलवार को मनमोहन सिंह का स्वागत करते हुए ओबामा ने कहा कि मेरे अब तक के कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस में किसी दूसरे देश के नेता का पहला दौरा है। ओबामा ने कहा, "यह उपयुक्त है कि यह मौका आपको और भारत को मिला है।"
ओबामा ने कहा, "मनमोहन सिंह का दौरा दोनों देशों के बीच स्थायी रिश्ते को जाहिर करते हैं। हमारी एक जैसी कहानी है। लोकतंत्र में दो साहसिक प्रयोग। दोनों देशों के संविधान 'हम' और 'जनता' जैसे शब्दों से शुरू होते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications