चीन का गैर लोकतांत्रिक मार्ग नहीं अपनाएगा भारत: मनमोहन
मनीष चांद
वाशिंगटन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हाल के चीन-अमेरिका संयुक्त बयान के महत्व को कम करने का प्रयास करते हुए कहा कि यह उनके लिए चिंता का कारण नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि तेज आर्थिक वृद्धि के लिए भारत चीन का गैर लोकतांत्रिक मार्ग नहीं अपनाएगा। उसका लोकतंत्र और विकास का अपना रास्ता है।
अमेरिका के प्रभावशाली थिंक टैंक कौंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन्स में सोमवार को एक चर्चा में सिंह ने कहा, "राष्ट्रपति ओबामा और चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ के बीच जो कुछ हुआ वह हमारे लिए चिंता का विषय नहीं है।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि भले ही भारत का आर्थिक प्रदर्शन चीन जैसा नहीं है, इसके बावजूद चीन जैसा गैर लोकतांत्रिक तरीका अपनाने के बजाय भारत लोकतंत्र को प्राथमिकता देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications