समय से पहले अफगानिस्तान से वापसी के खिलाफ भारत की चेतावनी

वाशिंगटन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान से समय से पहले सेनाओं की वापसी से आतंकवादियों का मनोबल बढ़ेगा और क्षेत्र में अस्थिरता पैदा होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में बहुत कुछ कर सकते हैं।

अमेरिकी व्यापारियों के यह पूछने पर कि दक्षिण एशिया में सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में भारत और अमेरिका क्या कर सकते हैं? मनमोहन सिंह ने कहा, "भारत और अमेरिका के बीच खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान बहुत बेहतर है। परंतु हमें यथास्थिति से संतुष्ट नहीं होना चाहिए।"

अमेरिकन चैंबर्स ऑफ कामर्स और भारत-अमेरिका व्यापार परिषद के एक कार्यक्रम में सिंह ने अफगानिस्तान से समय पूर्व वापसी के खिलाफ चेतावनी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान में बने रहने को कहा। अफगान युद्ध के प्रति अमेरिका में जनता का समर्थन घटने से सेना की शीघ्र वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से समय से पहले वापसी से आतंकवादियों का मनोबल बढ़ेगा और क्षेत्र में अस्थिरता पैदा होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+