भारत 2010 तक स्वाइन फ्लू का टीका विकसित कर लेगा : आजाद
आजाद ने कहा, "तीन कंपनियां स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए काम कर रही हैं और उम्मीद है कि जनवरी 2010 तक टीके का परीक्षण शुरू हो जाएगा। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जून 2010 तक यह टीका इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।"
देश में तीन दवा कंपनियां-सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, भारत बायोटेक और पैनेसिया बायोटेक स्वाइन फ्लू का टीका विकसित करने के लिए काम कर रही हैं।
आजाद ने कहा, "हमने ओसेल्टामिवीर की चार लाख बोतलें और चार करोड़ कैप्सूल खरीदे हैं। इस दवा को खुदरा दुकानों पर बेचने की भी छूट दी गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications