प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान से आतंकवाद छोड़ने को कहा
सोमवार को अमेरिका के एक शीर्ष थिंक टैंक कौंसिल ऑन फॉरेन अफेयर्स (सीएफआर) में अपने भाषण में सिंह ने कहा, "मेरी सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के लिए बहुत काम किया है।"
उन्होंने कहा कि मुंबई पर 26/11 के हमले से पहले दोनों देशों ने विवादास्पद मुद्दों के दीर्घकालिक और स्थाई हल के रास्ते में उल्लेखनीय प्रगति की थी।
प्रधानमंत्री ने कहा, "हम जम्मू एवं कश्मीर सहित सभी मुद्दों पर वार्ता के लिए तैयार हैं। हम एक शांत, मित्रतापूर्ण और समृद्ध दक्षिण एशिया चाहते हैं, जिसकी सीमाओं पर लोगों, वस्तुओं और विचारों का प्रवाह हो।"
उन्होंने कहा कि ऐसा होने के लिए पाकिस्तान को अतीत भुलाकर, आतंकवाद छोड़कर पूरी गंभीरता से वार्ता की मेज पर आना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications