तेहरान ने स्थानीय स्तर पर यूरेनियम संवर्धन की धमकी दी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मुख्य परमाणु वार्ताकार अली बाकरी ने सोमवार को कहा था, "यदि ईरान के रिएक्टर को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के जरिए यूरेनियम उपलब्ध नहीं कराया गया तो हम घरेलू स्तर पर यूरेनियम संवर्धन की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।"
बाकरी आईएईए के साथ प्रस्तावित उस समझौते का जिक्र कर रहे थे, जिसके तहत ईरान के निम्न दर्जे के संवर्धित यूरेनियम को रूस और फ्रांस को निर्यात किया जाना है और वहां उसे संवर्धित कर वापस तेहरान आयात कर ईरान के चिकित्सकीय उद्देश्य वाले रिएक्टर में इस्तेमाल किया जाना प्रस्तावित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications