हाफिज सईद के खिलाफ भारत ने कोई सबूत नहीं दिया : पाकिस्तान
'बीबीसी उर्दू' को दिए एक साक्षात्कार में आतंरिक मंत्री रहमान मलिक ने कहा, "जब मैं भारत द्वारा सौंपे गए नए दस्तावेज को देखूंगा और उसमें कोई कमी दिखेगी तो हम निश्चित तौर पर भारत से कहेंगे। हम उनकी अदालतों का सम्मान करते हैं और उन्हें हमारी अदालतों का सम्मान करना चाहिए और फैसले के लिए इंतजार करना चाहिए।"
मलिक का यह दृष्टिकोण इस मामले में भारत और अमेरिका के दृष्टिकोण से अलग है।
एक अगस्त को भारतीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा था कि सईद के खिलाफ मामला चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य पाकिस्तान को मुहैया करवाया जा चुका है।
पिछले सप्ताह भारत में अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोमर ने पाकिस्तान से कहा था कि वह सईद को न्याय के कटघरे में खड़ा कर अपने को कार्रवाई करते हुए दिखाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications