दिल्ली में डेंगू से 2 की मौत
दिल्ली के सेंट स्टीफेंस अस्पताल में भर्ती एक 25 वर्षीय युवक की इस बीमारी से सोमवार को मौत हो गई जबकि दूसरे मरीज की मौत सफदरजंग अस्पताल में हुई।
डेंगू के लिए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस से कहा, "सोमवार को जिस मरीज की मौत हुई थी उसकी मौत की वजह डेंगू थी अब इस बात की पुष्टि हो गई है। हालांकि वह दिल्ली का निवासी नहीं था। वह इलाज के लिए दिल्ली आया था। इसीलिए हम उसे आधिकारिक रूप से राज्य के मृतकों की सूची में शामिल नहीं कर रहे हैं।"
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दूसरे मरीज 22 वर्षीय युवक की मौत भी डेंगू से होने की पुष्टि हुई है लेकिन अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह दिल्ली का निवासी है अथवा नहीं।
भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान 13 नए मामले सामने आए हैं जिससे पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1,022 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications