लिब्रहान आयोग की सिफारिशों पर कार्रवाई करेगी सरकार : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कार्रवाई रिपोर्ट आयोग की सिफारिशों पर ही आधारित होगी। उन्होंने कहा, "लेकिन पुलिस जांच को आगे बढ़ाने के लिए यह सिफारिशें एक आधार होगी। यदि कोई नई जानकारी आती है तो पूरक आरोप पत्र दायर किया जा सकता है और किया जाएगा।"
सिंघवी ने कहा कि लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वास्तविक चेहरे, उसके चरित्र और उसके विचारों को उजागर कर दिया है।
उन्होंने कहा, "यह उसकी दुखद, गंदी राजनीति है जिसमें आम आदमी के जीवन की कोई चिंता नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications