नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की चौथी वर्षगांठ जारी किया रिपोर्ट कार्ड (लीड-1)
रिपोर्ट कार्ड जारी करने के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। उन्होंने कहा कि पटना में जल्द ही एक विश्वस्तरीय संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कहा कि बिहार में शिक्षा का स्तर काफी उंचा उठा है। उन्होंने प्रथम श्रेणी से पास करने वाली सभी लड़कियों को 10-10 हजार रुपए पुरस्कार देने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कृषकों भी रबी के मौसम में सिंचाई के लिए सब्सिडी देने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि रबी के मौसम में कृषकों को डीजल में प्रति लीटर 15 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।
इसके पूर्व हिन्दी, अंग्रेजी तथा उर्दू में जारी किए गए इस रिपोर्ट कार्ड में मुख्य रूप से सरकार द्वारा पिछले चार वषरें में किए गए कायरें तथा विकास योजनाओं की जानकारी दी गई है तथा आगामी कुछ दिनों में किए जाने वाले कायरें का उल्लेख किया गया।
नीतीश कुमार में कहा कि अब बिहारियों को बिहारी कहलाने में अपमान महसूस नहीं होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे तो राज्य में अपराधों का ग्राफ कम हुआ है परंतु अगर अपराधिक घटनाएं होती हैं तब उस पर कार्रवाई भी की जाती है।
कुमार ने बताया कि पिछले चार वषरें से राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द्र का माहौल कायम है। यही कारण है कि पिछले चार वषरें में एक भी सांप्रदायिक दंगा बिहार में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर काफी कुछ किया गया है परंतु अभी भी काफी कुछ करना बाकी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपनी पिछली तीन वर्षगांठों के मौकों पर भी रिपोर्ट कार्ड जारी किए थे और अगले छह माह के बाद भी रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 117 पुलों और 2019 किलोमीटर सड़कों का लोकार्पण भी किया।
उल्लेखनीय है कि राजग सरकार के चार वर्ष पूर्व होने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को सरकार के खिलाफ आरोप पत्र तथा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने मंगलवार को श्वेत पत्र जारी किया है जिसमें सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications