भाजपा को अब साम्प्रदायिक राजनीति छोड़ देनी चाहिए : मोइली
मोइली ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, "लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट में संघ परिवार और भाजपा नेताओं को दोषी ठहराया जाना राष्ट्र के लिए शर्मनाक है। अब उन्हें यदि मुख्यधारा की राजनीति करनी है तो उन्हें खुद को बदलना होगा। यह उन्हें चेतावनी है।"
उन्होंने कहा, "उन्हें खुद को साम्प्रदायिकता और घृणा की राजनीति छोड़ राष्ट्रीय सौहाद्र्र की नीतियों की ओर मोड़ना होगा। यदि वे इसे टकराव के मुद्दे के रूप में देखते हैं, तो दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं नहीं समझता की देश की जनता उन्हें माफ करेगी।"
यह पूछे जाने पर कि क्या जिन नेताओं को इस रिपोर्ट में दोषी ठहराया गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, इस बारे में उन्होंने कहा, "उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए।"
क्या आडवाणी को नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, इसके जवाब में मोइली ने कहा यह उन्हें तय करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications