26/11 पर एनएसजी कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगा
एनएसजी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हम लोग 26 नवम्बर के मौके पर कोई प्रार्थना सभा आदि नहीं कर रहे हैं। हमारी तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा है।"
एक सवाल के जवाब में एनएसजी के अधिकारी ने कहा, "यह एक विशेष सुरक्षा बल है। हम शहीदों को राष्ट्रीय पुलिस दिवस (21 अक्टूबर) को अपनी श्रद्धांजलि देते हैं।"
गौरतलब है कि एनएसजी के जवानों ने मुंबई हमले के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के 10 में आठ आतंकवादियों को मार गिराया था। एक आतंकवादी को पुलिस ने मार गिराया था जबकि एक को पकड़ लिया गया था। इस कार्रवाई में एनएसजी के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन और कमांडो गजेंद्र सिंह बिष्ट शहीद हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications