कम हो सकती है सेना की मौजूदगी: उमर अब्दुल्ला
यहां युद्ध स्मारक 'बलिदान स्तंभ' का उद्घाटन करते हुए उन्होंने मीडिया से कहा, "असैन्यीकरण की भारी राजनीतिक मांग की जा रही है। मैंने आज (मंगलवार) सुबह सेना प्रमुख (जनरल दीपक कपूर) से मुलाकात की। हम दोनों इस बात पर सहमत हुए कि हमें राज्य में सेना को कम करने और अर्धसैनिक बलों व राज्य पुलिस की भूमिका बढ़ाने की दिशा में काम करना होगा।"
अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य में सेना की मौजूदगी में कमी करना एक राजनीतिक निर्णय होगा लेकिन बड़ी संख्या में लोग इसके विरोध में हैं।
उन्होंने कहा कि यद्यपि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन पिछले साल की अपेक्षा इस साल घुसपैठ की घटनाएं अधिक हुई हैं और यह एक चिंता का विषय है।
उमर ने कहा कि राज्य में सेना को कम करने का निर्णय लेते समय यह बात दिमाग में रखी जाएगी कि यह इस तरह से किया जाए ताकि सुरक्षा के स्तर पर हुए सुधार के लिए कोई खतरा न हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications