पश्चिम बंगाल में 2 माकपा नेताओं की हत्या (लीड-1)
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने खरकाशोली ग्राम परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक कोटल का उसके घर से अपहरण कर लिया।
जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "कोतवाली पुलिस थाना के अंतर्गत मंगलवार सुबह सड़क किनारे उनका शव मिला। संदिग्ध नक्सलियों ने उन्हें गोली मारी थी।"
एक अन्य घटना बिनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के औलिया गांव में हुई। यहां माकपा के बिनपुर क्षेत्रीय समिति के सदस्य मदन घोष जब अपने खेत में काम कर रहे थे उसी समय आठ से 10 नक्सलियों ने नजदीक से उन्हें गोली मार दी।
पुलिस ने कहा कि घोष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका बेटा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications