बिहार में राजग सरकार की चौथी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड
हिन्दी, अंग्रेजी तथा उर्दू भाषा में जारी किए गए इस रिपोर्ट कार्ड में मुख्य रूप से सरकार द्वारा पिछले चार वषरें में किए गए कायरें तथा विकास योजनाओं की जानकारी दी गई है तथा आगामी कुछ दिनों में किए जाने वाले कायरें का उल्लेख किया गया।
रिपोर्ट कार्ड जारी करने के मौके पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अब बिहारियों को बिहारी कहने में अपमान महसूस नहीं होता है। उन्होंने कहा कि वैसे तो राज्य में अपराधों का ग्राफ कम हुआ है परंतु अगर अपराधिक घटनाएं होती हैं तब उस पर कार्रवाई भी की जाती है।
कुमार ने बताया कि पिछले चार वषरें से राज्य में सांप्रदायिक सौहादं्र्र का माहौल कायम है। यही कारण है कि पिछले चार वषरें में एक भी सांप्रदायिक दंगा बिहार में नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर काफी कुछ किया गया है परंतु अभी भी काफी कुछ करना बाकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी पिछली तीन वर्षगांठों के मौके पर भी रिपोर्ट कार्ड पेश किए हैं और अगले छह माह के बाद भी रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 117 पुलों और 2019 किलोमीटर सड़कों का लोकार्पण भी किया।
उल्लेखनीय है कि राजग के चार वर्ष पूर्व होने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को सरकार के खिलाफ आरोप पत्र तथा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने मंगलवार को श्वेत पत्र जारी किया है जिसमें वर्तमान सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications