बाबरी पर दोहरा रुख अपना रही है कांग्रेस : वृंदा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ढहाए गए ढांचे को मस्जिद नहीं बताकर बाबरी मस्जिद मामले पर दोहरा रुख अपना रही है। वृंदा ने कहा कि उनकी पार्टी को केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा अयोध्या के विवादित ढांचे को "राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद ढांचा" कहे जाने पर ऐतराज है।
संसद में लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट पेश करते समय मंत्री की ओर से दिए गए वक्तव्य का हवाला देते हुए वृंदा ने कहा कि जो ढांचा ध्वस्त किया गया वह मस्जिद थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मसले का रुख मोड़ने की कोशिश कर रही है। संसद भवन के बाहर आईएएनएस से बातचीत में वृंदा ने कहा, "यह कांग्रेस के दोहरे रुख को दर्शाता है।"
लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट पर वृंदा ने कहा कि उनकी पार्टी इसका अध्ययन कर रही है लेकिन वह इस पर कार्रवाई चाहती है।
लिब्रहान आयोग का गठन 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के मामले की जांच के लिए किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications