बुलंदशहर में 4 महिला कैदी फरार, थाना प्रभारी निलंबित
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता राजीव बालिया ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि लूटपाट के आरोप में जिले के महिला थाने में बंद चार महिलाए सोमवार देर रात हवालात तोड़कर फरार गईं।
पुलिस के मुताबिक इन चारों महिलाओं को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाना था।
बालिया ने कहा कि कैदियों के भागने में थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की ढिलाई सामने आई है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रमुख नीलेश कुमार ने महिला थाना प्रभारी कृष्णा श्रीवास्तव व एक कांस्टेबल कमलेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। फरार महिला कैदियों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications