लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट लीक होने की जिम्मेदारी तय हो : भाजपा
संसद भवन परिसर में पत्रकारों से चर्चा में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा, "रिपोर्ट के लीक होने की नैतिक जिम्मेदारी गृह मंत्री को लेनी चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए और शीतकालीन सत्र के खत्म होने से पहले इसकी रिपोर्ट सदन में पेश की जानी चाहिए।"
वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की।
उन्होंने कहा, "खुद गृह मंत्री ने कहा था कि रिपोर्ट की दो ही प्रतियां हैं। एक प्रति उनके पास और दूसरी लिब्रहान के पास। फिर यह लीक कैसे हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications