स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए स्कूल बंद
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नौ छात्रों में एक साथ स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद यह निर्णय लिया गया।
एक स्कूल के प्रवक्ता ने कहा, "कुछ छात्रों में स्वाइन फ्लू के लक्षणों को देखते हुए 24 से 30 नवंबर तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।"
उन्होंने बताया, "स्वाइन फ्लू के बारे में चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने भी एहतियाती उपाय बरतने का निर्देश दिया है। हम कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते है। हालांकि पहले से निर्धारित 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं इस सप्ताह आयोजित होंगी।"
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए अब तक चार निजी स्कूल और दो इंजीनियरिंग कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications