लेबनान में मिले शव के अवशेष ब्रिटिश पत्रकार के
बेरूत स्थित ब्रिटिश दूतावास के प्रवक्ता ने बताया कि शव के अवशेष एलेक कॉलेट के हैं। कॉलेट का वर्ष 1985 में अपहरण कर लिया गया था। प्रवक्ता के मुताबिक शव के अवशेष को इस सप्ताह बाद लंदन भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि कॉलेट(64) का बेरूत से बंदूक की नोक पर उस वक्त अपहरण कर लिया गया था जब वह फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों में संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी के लिए काम करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications