भारतीय उद्योग संघों ने अमेरिकी कंपनियों के साथ आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए (लीड-1)

वाशिंगटन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान वहां के व्यापारिक समुदाय को भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए अपने यहां आमंत्रित किया है। यहां भारत-अमेरिका आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

सोमवार को योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और भारतीय राजदूत मीरा शंकर की मौजूदगी में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की मदद से अमेरिकी और भारतीय कंपनियों व संस्थानों के बीच आठ समझौते हुए।

वाणिज्य एवं उद्योग मंडलों के भारतीय संघ (फिक्की) ने आपसी सहमति के तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

एचसीएल और सिस्को (सीआईएससीओ) ने वैश्विक स्तर पर सुरक्षा एवं निगरानी प्रौद्योगिकी के संयुक्त समाधान देने के लिए आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक समझौता किया।

टाटा कम्युनिकेशंस और टाईको इलेक्ट्रॉनिक्स ने एक 'सबमरीन केबल सप्लाई कांट्रेक्ट' पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत खाड़ी क्षेत्र में टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

इनफोसिस और माइक्रोसॉफ्ट टेक्नालॉजीज ने एक उद्यम समझौता किया है जिसके तहत सरकारी खरीद और उनकी प्रौद्योगिकी के उपयोग में मदद की जरूरत पूरी की जाएगी।

कैडिला फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड और नोवावैक्स ने भारत को टीकों के उत्पादन के क्षेत्र में सक्षम बनाने की दृष्टि से हाथ मिलाए। इस समझौते में हाल ही में बनी एच1एन1 वैक्सीन भी शामिल है।

सीआईआई और सैनटेक कम्युनिकेशंस ने 'नैनो-इलेक्ट्रॉनिक्स' पर 'सैनटेक सीआईआई सेंटर ऑफ एक्जीलेंस' स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने की दिशा में एक साथ काम करने की भी इच्छा जताई है।

फिक्की ने ऑस्टिन की यूनीवर्सिटी ऑफ टेक्सास के साथ आपसी सहमति के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत भारतीय नवाचारों के व्यवसायीकरण के लिए चल रहे सहयोग का विस्तार किया जाएगा।

इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन (आईआईई), वाशिंगटन ने एक समझौते के तहत छात्रवृत्ति और छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों के भारत और अमेरिका में आ-जाकर काम करने के लिए कोष के विकल्पों की जानकारियां बांटने की बात कही गई है।

पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ने अमेरिका में भारतीय क्षमताओं को बढ़ावा देने और भारत में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास संस्थान स्थापित करने की दिशा में एक समझौता किया है।

फिक्की की मदद से सूचना प्रौद्योगिकी के अंतर्राष्ट्रीय संस्थान (स्क्वेयर आईटी), पुणे और लारेंस टैक यूनिवर्सिटी, मिशीगन के बीच भी एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिसके तहत ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एमएस स्तर के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+