शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 49 अंक गिरा (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 50.68 अंकों की वृद्धि के साथ 17,230.86 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,230.86 के उच्चतम और 17,027.52 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 1.45 अंक की मामूली वृद्धि के साथ 5,105.00 पर खुला। निफ्टी ने 5112.85 के उच्चतम और 5053.50 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में यद्यपि तेजी देखी गई। मिडकैप सूचकांक 14.83 अंक बढ़कर 6500.64 और स्मॉलकैप 27.02 अंक चढ़कर 7617.70 पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से पांच में तेजी जबकि आठ में गिरावट का रुख रहा। ऑटो सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.45 फीसदी की तेजी आई जबकि दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तु सेक्टर में 0.92 फीसदी की सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख हालांकि सकारात्मक रहा और 1372 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1370 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications