झारखण्ड में मतदान से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झारखंड की 81 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनावों के दौरान नक्सलियों की चुनौती को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

झारखण्ड पुलिस के प्रवक्ता वी.एच.देशमुख ने आईएएनएस को बताया,"बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हम निगरानी के लिए वायुसेना के चार हेलिकॉप्टरों की सेवाएं ले रहे हैं।"वायुसेना के अलावा सीमा सुरक्षा बल के भी दो हेलीकॉप्टर किराए पर लिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर जमशेदपुर, दूसरा दुमका तथा दो हेलीकॉप्टर रांची में रहेंगे। इनका उपयोग चुनाव कर्मियों और सुरक्षाबलों को लाने-ले जाने तथा आपात स्थिति में किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को मतदान के दौरान करीब 40,000 सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है।

वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारियों ने बताया कि राज्य भर में सरकारी चिकित्सकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। सरकारी और निजी अस्पतालों से आपात स्थिति के लिए बिस्तर तैयार रखने को कहा गया है। मतदान वाले क्षेत्रों में करीब 60 एंबुलेंस भिजवाई गई हैं। ब्लड बैंक्स को सतर्क कर दिया गया है।

पहले चरण में 470प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें चार पूर्व मुख्यमंत्री, छह पूर्व सांसद और पिछली विधानसभा के अध्यक्ष आलमगीर आलम शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+