मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में फेंटे जाते हैं ताश के पत्ते
विधानसभा परिसर के सामने की तरफ मंत्रियों, विधायकों एवं विशिष्टजनों के वाहनों का पार्किंग स्थल है। विधानसभा सत्र के दौरान जब विशिष्टजन सदन में पहुंच जाते हैं तो उनके सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक ताश के पत्तों के खेल में जुट जाते हैं। यह खेल सुबह से शाम तक निर्बाध रूप से चलता रहता है क्योंकि वाहन मालिक के सदन से बाहर आने की सूचना उन्हें उद्घोषणा से मिल जाती है।
विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी से जब इस बारे पूछा गया तो उनका कहना था कि वह ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा है कि मौजूदा सत्र मंगलवार को खत्म हो रहा है। मगर अगले सत्र में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications