पाकिस्तानी सेना ने 18 आतंकवादियों को मार गिराया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तोपों और लड़ाकू हेलीकॉप्टरों से लैस सैकड़ों सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर से लगे खबर कबायली एजेंसी इलाके में मंगलवार सुबह आतंकवादियों के खिलाफ अभियान आरंभ किया।
अर्धसैनिक बल फंट्रियर कोर के प्रवक्ता फजलुर रहमान ने बताया कि सुरक्षा बलों ने 18 आतंकवादियों को मार गिराया और छह को गिरफ्तार किया। आतंकवादियों के 12 वाहन भी नष्ट कर दिए गए।
उन्होंने बताया कि सैनिकों ने गुरगुरे में तालिबान के एक महत्वपूर्ण ठिकाने पर कब्जा करके भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
तालिबानी इस स्थान का उपयोग अगवा लोगों को रखने के लिए निजी जेल के रूप में करते थे। यहां से हथकड़ियां और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications