फिलीपींस के राज्य में नरसंहार के बाद आपात स्थिति की घोषणा
मनीला, 24 नवंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत में चुनावी रंजिश की अब तक की सबसे बड़ी हिंसा में 24 लोगों की हत्या के बाद वहां आपात स्थिति घोषित करके अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति ग्लोरिया मैकापगेल अरोयो ने मनीला से 900 किलोमीटर दक्षिण में स्थित मगुइंदानो प्रांत में आपात स्थिति की घोषणा की है, जिससे बंदूकधारियों द्वारा की गई हत्याओं के बाद हिंसा और अधिक न भड़के।
नजीदीकी प्रांत सुल्तान कुदरत और कोटाबाटो शहर में भी आपात स्थिति लागू की गई है।
अरोयो ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कोई भी प्रयास छोड़ा नहीं जाएगा और जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत बड़ा से बड़ा दंड मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications