छह दिसम्बर मेरे लिए राष्ट्रीय गौरव का दिन : कल्याण
कल्याण ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "बाबरी विध्वंस की घटना सुनियोजित नहीं थी बल्कि यह स्वत:स्फूर्त थी। मैंने सुरक्षा बलों को गोली नहीं चलाने का निर्देश दिया था। मेरा यह फैसला सही था। नहीं तो इससे बड़ी संख्या में कारसेवकों की जान जाती।"
उन्होंने कहा, "छह दिसम्बर मेरे लिए गर्व का दिन है। बाबरी विध्वंस की घटना का मुझे कोई खेद नहीं है। बातचीत के जरिए ही राम मंदिर का निर्माण हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications